- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दो शातिर चोर गांजा के...
उत्तर प्रदेशदो शातिर चोर गांजा के साथ गिरफ्तार,चोरी का बाइक और लैपटॉप बरामद
दो शातिर चोर गांजा के साथ गिरफ्तार,चोरी का बाइक और लैपटॉप बरामद
Rounak Dey
12 Oct 2022 10:49 AM

x
बस्ती – प्रभारी निरीक्षक रुधौली रामकृष्ण मिश्र मय पुलिस टीम व प्रभारी SOG रोहित उपाध्याय मय टीम की संयुक्त कार्यवाही द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर आज बुधवार को हनुमंता पुल के पास से 2 शातिर चोर अभियुक्त मुखराम चौधरी पुत्र संतराम निवासी ग्राम जोधिजोत थाना रुधौली जनपद बस्ती,राजकुमार पुत्र शिवमूरत निवासी ग्राम अशरफपुर थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर (उ0प्र0) को चोरी के लैपटॉप व 2.066 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया |
गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर अभियुक्त मुखराम चौधरी के विरुद्ध मु0अ0सं0- 239/2022 धारा 411 IPC व 8/20 NDPS Act एवं राजकुमार के विरुद्ध 240/2022 धारा 8/20 NDPS Act थाना रुधौली पर पंजीकृत कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया | अभियुक्तों के ऊपर दर्जनों मुकदमे पहले से दर्ज है |
Next Story