उत्तर प्रदेश

यमुना नदी में डूबने से दो किशोरियों की मृत्यु

Admin4
29 May 2023 12:18 PM GMT
यमुना नदी में डूबने से दो किशोरियों की मृत्यु
x
प्रयागराज। जिले के लालापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को यमुना नदी में स्नान करने गई दो किशोरियों की डूबने से मृत्यु हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. लालापुर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्रिका यादव ने बताया कि श्रेया उर्फ परी (16) और जागृति (16) चचेरी बहनें थीं और ये दिल्ली से अपने गांव आई थीं. सोमवार को दिन में अपने छोटे भाई को लेकर वे यमुना नदी में स्नान करने गई थीं.
उन्होंने बताया कि श्रेया और जागृति अपने छोटे भाई को तट पर खड़ा करके यमुना नदी में नहाने के लिए उतरीं लेकिन वे गहरे पानी में चली गईं जिससे डूबने से उनकी मृत्यु हो गई. दोनों के शवों को नदी से निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Next Story