उत्तर प्रदेश

दो चीनी मिल बढ़ाएंगी गन्ना पेराई की क्षमता, एक मिल खुलेगी नई

Admin4
1 Jan 2023 1:04 PM GMT
दो चीनी मिल बढ़ाएंगी गन्ना पेराई की क्षमता, एक मिल खुलेगी नई
x
बरेली। गन्ना जिले के किसानों की मुख्य फसल है। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि मीरगंज और फरीदपुर की चीनी मिलें अगले सत्र में गन्ना की पेराई क्षमता बढ़ाएंगी। दो चीनी मिले वर्तमान में 62 से 65 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करा रही हैं।
इसे बढ़ाकर 1.10 लाख क्विंटल गन्ना की करेंगी। हजारों किसानों को फायदा होगा। आंवला के इस्माइलपुर गांव में डालमिया ग्रुप की चीनी मिल खोलने को मंडलायुक्त ने हरी झंडी दी दी है। इस गांव से जुड़ी किसानों की 500 बीघा जमीन का अनुबंध होने पर बीते दिनों मिल प्रशासन की ओर से फाइल भेजी है।
लोक निर्माण विभाग ऐसे गांव, जो अभी तक किसी भी दिशा से सड़कों से नहीं जुड़े हैं, उनके लिए 2023 में सड़कें बनाएगा। इस कार्य में 600 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक जिले में अभी भी काफी राजस्व ग्राम या उनके तहत आने वाले मजरे पक्के मार्गों से नहीं जुड़े हैं। बारिश में ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं। विभाग ने नवाबगंज, मीरगंज, बहेड़ी, भुता समेत कई मार्ग चिन्हित किए हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story