उत्तर प्रदेश

जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल

Admin Delhi 1
17 May 2023 4:55 PM IST
जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़े, आधा दर्जन घायल
x

प्रतापगढ़ न्यूज़: जमीन की रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सीएचसी गौरा में कराया गया.

फतनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी राजेश शर्मा व रमेश बहादुर सिंह के बीच जमीन विवाद चला आ रहा है. उसी जमीन पर रमेश सिंह आदि निर्माण करने लगे. तो राजेश शर्मा पक्ष के लोग रोकने गए तो दोनों में विवाद बढ़ गया और दोनों तरफ से लाठी-डंडे निकल आए. जिसमें रमेश बहादुर की तरफ से सुरेश तथा राजेश शर्मा की तरफ से प्रदीप संदीप रीता इंद्र कली पूजा घायल हो गए. वहीं, कल्लू शर्मा के बाएं हाथ की एक उंगली भी कट गई. मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस छानबीन में जुटी है.

महिला को जहरीले जंतु ने डसा, मौत

कोतवाली क्षेत्र के असुढ़ी स्थित ईंट भट्टे पर काम करने वाली महिला मजदूर को जहरीले जंतु ने काट लिया. इससे उसकी मौत हो गई. उड़ीसा प्रदेश के जामली निवासी मयंक राज साहू पत्नी फगुनी साहू (38) के साथ मजदूरी करने आया हुआ है. की भोर 430 बजे फगुनी काम करने के लिए उठी. इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया.

Next Story