उत्तर प्रदेश

जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े

Admin4
7 April 2023 10:22 AM GMT
जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े
x

प्रयागराज। थरवई थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में बुधवार की रात में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें लगभग दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार टिकरी गांव के रहने वाले विजय पासी और घनश्याम के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चला आ रहा था।

मामला न्यायालय में विचाराधीन उसके बाद भी गुरुवार की शाम लगभग 9 बजे के करीब घनश्याम साहू कुछ लोगों के साथ पहुंचकर विवादित जमीन पर दीवार खड़ी करने लगा। वहीं विजय पासी ने विरोध किया तो सभी ने विजय पासी, राम सजीवन भारतीय को लाठी-डंडों और सरिया से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिसमें राम सजीवन पासी को सर में गंभीर चोट आई और विजय पासी का भी सिर फट गया। दूसरी तरफ से घनश्याम साहू गोविंद साहू कृष्ण कांत साहू अंशु साहू शिवानंद साहू को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। विजय पासी की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Story