उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में नकली बाबा तंबाकू के उत्पाद बेचते दो दुकानदार गिरफ्तार

Ashwandewangan
17 Jun 2023 12:38 AM IST
मुजफ्फरनगर में नकली बाबा तंबाकू के उत्पाद बेचते दो दुकानदार गिरफ्तार
x

मुजफ्फरनगर। बाबा तम्बाकू कम्पनी टीम व पुलिस टीम द्वारा पान मण्डी बाजार से नकली बाबा तम्बाकू उत्पाद बेचते हुए दो दुकानदारों को नकली तम्बाकू उत्पाद सहित गिरफ्तार किया गया है।

बाबा तम्बाकू धर्मपाल/प्रेमचंद लिमिटेड नोएडा टीम व पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद अवैध तम्बाकू उत्पाद बेचने वालो के खिलाफ चलाये गये।

अभियान के दौरान पान मण्डी बाजार से बाबा तम्बाकू के नकली उत्पाद बेचते हुए दो दुकानदार शाहनवाज पुत्र इकरार निवासी मौ0 योगेन्द्रपुरी रामपुरम व विकास अरोरा पुत्र अनिल कुमार अरोरा निवासी पान मण्डी को गिरफ्तार किया गया व उनके कब्जे से बाबा तम्बाकू के नकली उत्पाद बाबा तम्बाकू-120 के 20 ग्राम के 33 पैकेट, बाबा तम्बाकू-120 के 10 ग्राम के 52 पैकेट व बाबा तम्बाकू-बाबा ब्लौक के 50 ग्राम के 09 पैकेट बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story