- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में मुठभेड़...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में मुठभेड़ के बाद दो लुटेरे दबोचे गए, एक बदमाश को लगी गोली
Tara Tandi
20 July 2025 3:54 PM IST

x
Bareilly बरेली । मीरगंज पुलिस ने बीते दिनों लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
मीरगंज के शेखुपुरा के रहने वाले अब्दुल अतीक पुलिस को बताया था कि चार अज्ञात बदमाशों ने हथियारों की नोक पर उनके साथ 25 हजार की लूट को अंजाम दिया। लिहाजा टीम का गठन कर बदमाशों की धरपकड़ को लगाया। शनिवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नल नगरिया तिराहे से मीरगंज की ओर एक संदिग्ध कार खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो ईको कार में बैठे दो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश 25 वर्षीय सत्यपाल उर्फ पप्पू सैनी निवासी ग्राम मदनापुर थाना शीशगढ़ को दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। वहीं दूसरे बदमाश विजेंद्र उर्फ वीरेंद्र निवासी ग्राम मदनापुर थाना शीशगढ़ को भी मौके से गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। दोनों बदमाशों के कब्जे से 01 तमंचा, 01 खोखा कारतूस, एक जिन्दा कारतूस 315 और लूट के 3650 व 4700 रुपए अलग-अलग बरामद हुए। फिलहाल पुलिस बदमाशों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
TagsBareilly मुठभेड़दो लुटेरे दबोचे गएएक बदमाशलगी गोलीBareilly encountertwo robbers nabbedone miscreant shotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





