उत्तर प्रदेश

जहरीले सांप के काटने से सोनभद्र में दो सगी बहनों की मौत

Ashwandewangan
4 Jun 2023 7:42 PM IST
जहरीले सांप के काटने से सोनभद्र में दो सगी बहनों की मौत
x

सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपूर गांव में शनिवार को देर रात सांप के काटने से दो सगी बहनों की मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बैरपुर गांव में रहने वाले संजय गुर्जर ने बताया कि शनिवार की रात को उनकी दो बेटियां रीता (04) और सीता (07) खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रही थी। रात के करीब 11 बजे के आसपास एक जहरीले सांप ने दोनों को काट लिया। बेटियों के सांप काटने की खबर मिलते ही दूसरे गांव डीजे लेकर गया संजय वापस अपने घर पहुंचा और बेटियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर पहुंचा। डॉक्टरों ने दोनों लड़कियों को मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story