उत्तर प्रदेश

दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Kajal Dubey
30 May 2022 6:40 PM GMT
दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
x
नहाते वक्त दो मासूम सगे भाई गंगा नदी में डूबने से मौत
दो सगे भाइयों की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहरामधूमनगंज के भागलपुरवा गांव के पास नहाते वक्त दो मासूम सगे भाई आयुष(14) व निर्मल दुबे(11) गंगा नदी में डूब गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन जब तक दोनों को निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों बच्चे कुछ ही दिन पहले छुट्टी पर अपनी मां के साथ नोएडा से धूमनगंज स्थित ननिहाल में आए थे। घटना से परिवार में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव सौंप दिए गए।
विमलेश कुमार मिश्र धूमनगंज के गंगा विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनकी बेटी निशा की शादी अरविंद कुमार दुबे से हुई है जो नोएडा में सिविल इंजीनियर हैं। परिवार गाजियाबाद के लोनी में रहता है। छुट्टियां होने निशा कुछ दिनों पहले ही अपने दोनों बेटों आयुष व निर्मल को लेकर पिता के घर आई थीं। सोमवार सुबह वह अपनी बहन अंजू व उसके दो बच्चों अमन व गुड्डू के साथ अपने दोनों बेटों को लकर भागलपुर गांव के पास गंगा नदी में नहाने पहुंच गई।
नहाते वक्त ही निर्मल अचानक गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देख आयुष उसे बचाने के लिए बढ़ा तो वह भी गहरे पानी में चला गया। दोनों को डूबता देख मां व मौसी ने शोर मचाया लेकिन देखते ही देखते वह पानी में समा गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए और फिर सूचना पर धूमनगंज पुलिस पहुंच गई। जानकार पर जल पुलिस को भी बुलवाया गया।
घंटे भर की मशक्कत के बाद खोजा जा सका शवकरीब एक घंटे बाद जल पुलिस के जवान पहुंचे और फिर दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद पहले निर्मल और फिर कुछ देर बाद आयुष को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में लिखापढ़ी के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।
मौसेरे भाई को बचाने में डूबे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों भाई अपने मौसेरे भाई अमन(5) को बचाने के चक्कर में गहराई में जाकर डूब गए। दरअसल चारों बच्चे एक साथ नहा रहे थे तभी अमन गहराई में चला गया। यह देख निर्मल और आयुष उसे बचाने के लिए बढ़े। उन्होंने अमन को तो हाथ पकड़कर बाहर निकाल लिया लेकिन खुद गहराई में चले गए और देखते ही देखते नदी में डूब गए। घटना के बाद अमन व उसका भाई गुड्डू भी सदमे में दिखे।
Next Story