- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बुखार से वृद्धा समेत...
उत्तर प्रदेश
बुखार से वृद्धा समेत दो लोगों की गई जान, बीस दिन में एक दर्जन लोगों की हो चुकी मौत
Admin4
12 Sept 2023 1:54 PM IST

x
संभल। ब्लाक क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में बुखार से वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। गांव में अब तक 12 लोग मौत के मुंह में समा चुके हैं। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को दवा वितरित की।
गांव हाफिजपुर निवासी शीशपाल (55 वर्ष) को आठ दिन से बुखार आ रहा था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शीशपाल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया ,वहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।
वहीं गांव के ही रामकृष्ण की पत्नी शीला (60 वर्ष) भी कई दिनों से बुखार से ग्रस्त थी। आसपास के डॉक्टरों का इलाज चल रहा था। रविवार को शीला ने भी दम तोड़ दिया। गांव में लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। करीब बीस दिन में एक दर्जन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों को दवा दी जा रही है। सीएमओ डॉ.तरन्नुम रजा भी दो बार गांव का दौरा कर चुकी हैं । भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल भी गांव पहुंचकर बुखार पीड़ितों से मिले और दवा व फल आदि वितरित किए ।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़बुखारवृद्धामौतदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





