उत्तर प्रदेश

सर्पदंश से महिला समेत दो लोगों की मौत, एक गंभीर

Admin4
2 Oct 2023 8:19 AM GMT
सर्पदंश से महिला समेत दो लोगों की मौत, एक गंभीर
x
संभल/ओबरी/जुनवाई। असमोली व जुनावई थाना क्षेत्र में महिला सहित दो लोगों की सर्पदंश से मौत हो गई। वहीं हयातनगर थाना क्षेत्र में भी खेत पर काम करने गये किसान को सांप ने काट लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर निवासी 59 वर्षीय जसवंत सिंह शनिवार की देर शाम खेत पर गन्ने की फसल की सिंचाई कर रहा था। अचानक से ग्रामीण को सांप ने काट लिया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और परिजन सांप का जहर उतरवाने के लिए ग्रामीण को लेकर आसपास के इलाके में देर रात तक झाड़ फूंक करने वाले लोगों के पास घूमते रहे।
जिससे ग्रामीण को फायदा तो नहीं हुआ तो उपचार कराने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचे। रविवार को जसवंत की मौत हो गई। वहीं जुनावई थाना क्षेत्र के गांव असादपुर निवासी रवि की पत्नी काव्या (26) शनिवार की देर शाम जुनावई में अपने किराये के कमरे में बैठी थी। अचानक से कमरे में सांप घुस आया और महिला को सांप ने काट लिया। अलीगढ़ में डॉक्टर ने देखते ही महिला को मृत को घोषित कर दिया।
Next Story