उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Admin4
26 Dec 2022 6:21 PM GMT
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, रिपोर्ट दर्ज
x
रामपुर। सवारियां से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टेंपो मे सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हादसा सोमवार को तड़के सुबह 2:45 बजे क्षेत्र के ग्राम एजेंन खेड़ा को जाने वाले संपर्क मार्ग पर हुआ। जहां सवारी लेकर जा रहे टेंपो आमंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गया।
हादसे में क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी मोहन लाल घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया।जहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके अलावा बिलासपुर-मिलक मार्ग पर रविवार रात किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरा। उसकी बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे एक युवक की बाइक टकरा गई जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के द्वारा दोनों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अस्पताल से प्राप्त मेमों के आधार पर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं डाक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मृतक की पहचान केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम उदयपुर जागीर निवासी बृजमोहन पुत्र गोविन्दराम (30) व घायल की पहचान उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित देवल चौक निवासी राजेन्द्र पुत्र रामचरण के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक बृजमोहन बाइक द्वारा नगर से अपने गांव की ओर जा रहा था।
तभी ग्राम धावनी हसनपुर के नजदीक उसे किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह छिटककर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। वहीं केमरी से नगर की ओर आ रहे राजेन्द्र की बाइक सड़क पर पड़ी बृजमोहन की बाइक से टकरा गई। जिससे वह भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।
Admin4

Admin4

    Next Story