उत्तर प्रदेश

25 क्विंटल विस्फोटक पदार्थ के साथ दो लोग हिरासत में , जांच में जुटी पुलिस

Rounak Dey
23 Oct 2022 9:49 AM GMT
25 क्विंटल विस्फोटक पदार्थ के साथ दो लोग हिरासत में , जांच में जुटी पुलिस
x

प्रदेश में दिवाली से पहले चलाए जा रहे पुलिस चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को संभल जिले में 25 क्विंटल अवैध पटाखे और विस्फोटक साम्रगी बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक से मिली जानकारी के मुताबिक संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी में आज कमल प्रकाश के मकान से लगभग 25 क्विंटल अवैध पटाखे/ विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। जिसकी अनुमानित लागत लगभग 10 लाख रुपये है।

उन्‍होंने बताया कि इस मामले में कमल प्रकाश और कीर्ति शरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story