- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रंग लगाने के विवाद में...
रंग लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 2 की मौत, 6 लोग घायल

अमेठी में होली पर रंग लगाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में आपस में जमकर मारपीट हुई।जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से 2 लोगों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर किया है। मौके पर डीएम व एसपी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।जिले के जामो थाना क्षेत्र के रेवड़ापुर मजरे बाबूपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर टोलियों में लोग होली खेल रहे थे। इसी दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जिसमें 8 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां एक पक्ष के 38 वर्षीय अखंड प्रताप सिंह पुत्र चंद्रिका सिंह तथा दूसरे पक्ष के 42 वर्षीय शिवराज पासी पुत्र नीमर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वही एक पक्ष के जगन्नाथ सिंह व देवबहादुर सिंह पुत्रगण चंद्रिका सिंह को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।





