- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- रेस्टोरेंट पर फायरिंग...
उत्तर प्रदेश
रेस्टोरेंट पर फायरिंग और हमले में दो नामजद, संचालक को पीटकर किया था घायल
Admin4
19 Aug 2023 6:18 PM GMT

x
अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के देवकाली बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक की पिटाई और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक जौनपुर शाहगंज के अर्गुपुर कला निवासी जगदंबा प्रसाद दुबे का कहना है कि वह देवकाली बाईपास पर किराए पर कमरा लेकर एक रेस्टोरेंट का संचालन करते हैं। 16 अगस्त की रात 10:30 बजे रेस्टोरेंट पहुंचे महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवगढ़ निवासी विनीत सिंह उर्फ बिन्नी सिंह, पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर निवासी राजेश सिंह तथा उनके सहयोगी ने अल्युमिनियम पाइप से हमला बोल दिया। जान से मारने के लिए असलहा निकालकर फायरिंग की, लेकिन वह तख्त के नीचे घुस गए, इसलिए जान बच गई। हमले में उनकी नाक फट गई, जिससे काफी खून निकला है तथा शरीर में कई जगह चोटें आई। जाते समय हमलावर प्रबंधक विशाल सिंह को धमकी देकर गए हैं कि रेस्टोरेंट बंद कर भाग जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा।
उनका कहना है कि प्रबंधक व कर्मियों की ओर से उपचार के लिए दर्शन नगर मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराए जाने के बाद सेहत में सुधार होने पर शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने रेस्टोरेंट में घुसकर जानलेवा हमला आदि की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़रेस्टोरेंट पर फायरिंगदो नामजदसंचालक को पीटकरदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story