- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ghaziabad में पुलिस...
उत्तर प्रदेश
Ghaziabad में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी दो गिरफ्तार
Tara Tandi
18 Nov 2024 10:51 AM IST
x
Ghaziabad गाजियाबाद : गाजियाबाद थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गए। बीते 15-16 अक्टूबर की रात को थाना कोतवाली पुलिस को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात शव प्राप्त हुआ था। जिसका पुलिस द्वारा पंचायत नामा कराया गया था। तीन दिनों तक शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 16 नवंबर की रात को परमात्मा नामक एक व्यक्ति द्वारा फोटो के आधार पर शव की पहचान अपने बेटे लाल सिंह के रूप में की गई।
उनके द्वारा थाने में एक तहरीर भी दी गई, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि कुछ लोगों द्वारा उनके पुत्र की हत्या की गई है और जिसके बाद शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते ही मुकदमा दर्ज करके जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया।
दरअसल पुलिस को एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वांछित व्यक्ति इंद्रनगर से चिपियाना के रास्ते जा रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम एक्शन मोड में आ गई। दोनों अभियुक्त बाइक पर सवार थे। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा तो इन्होंने बाइक को पीछे की तरफ भगाना शुरू कर दिया। जब दूसरी पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो इन्होंने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है, उसका नाम अनिल उफ लंबू है और दूसरे का नाम नहीम है। जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि इन दोनों आरोपियों ने लाल सिंह की हत्या की थी और उसके शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया था। बाद में रेलगाड़ी आने पर शव कट गया था। जिस व्यक्ति के पैर में गोली लगी है उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsGhaziabad पुलिस मुठभेड़दौरान हत्याआरोपी दो गिरफ्तारGhaziabad police encountermurdertwo accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





