- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विषैले जंतु के कटाने...

x
बड़ी खबर
मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरिया गांव स्थित पहाड़ पर मगंलवार को दो माह के शिशु की विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंदौली के सिकंदरपुर चकिया निवासी अरविंद ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसके बहन संगीता की शादी बारांबाकी में हुई थी। शादी के बाद वह मायके आकर रह रही थी।
कुछ दिन पूर्व वह मायके से अपनी चार वर्षीय पुत्री व दो माह के पुत्र को लेकर कहीं चली गई थी। मंगलवार को वह धुरिया पहाड़ पर थी, जहां किसी विषैले जंतु के काटने से उसके दो माह के बच्चे की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि अर्द्धविक्षिप्त महिला पहाड़ के पास मिली है, जहां उसके दो माह के बच्चे की किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई थी।
Next Story