उत्तर प्रदेश

दो बदमाशों ने सरधना में डेयरी संचालक को मारी गोली

Admin Delhi 1
31 Oct 2022 8:04 AM GMT
दो बदमाशों ने सरधना में डेयरी संचालक को मारी गोली
x

सरधना क्राइम न्यूज़: नंगला रोड पर दो बदमाशों ने एक डेयरी संचालक पर फायरिंग कर दी। एक गोली डेयरी संचालक के हाथ में जा लगी। लोगों के आने पर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने दो लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली में घटना का मुकदमा दर्ज कराया है। नंगला रोड बस्ती निवासी शाहिद पुत्र तौफीक डेयरी संचालक है। बीती रात को वह बस्ती में ही एक डेयरी में भैंस देखने गया था। वापस लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने शाहिद पर फायरिंग कर दी। एक गोली शाहिद के बाएं हाथ में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उस ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस व परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।

ड़ित पक्ष ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अजीम पुत्र आजम निवासी घोसियान व उमेर पुत्र साबू निवासी ग्राम नवाबगढ़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में तलाश में दबिश दे रही है। मगर दोनों आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं

Next Story