- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पुलिस मुठभेड़ में दो...

x
बड़ी खबर
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नॉलेज पार्क थाने की पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों ने तीन महीने पहले 'मनी ट्रांसफर' की दुकान में लूटपाट की थी। घटना के बाद से पुलिस, लुटेरों की तलाश में जुटी थी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाशों की पहचान बलिराम और शाहरुख के रूप में हुई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story