उत्तर प्रदेश

पशु चोर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली

Admin4
26 Oct 2022 11:11 AM GMT
पशु चोर और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली
x
मेरठ। थाना दौराला पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड में तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ आज तडके चार बजे हुई। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव साधारणपुर से एक व्यक्ति को बांधकर तीन भैंसे बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जा रहे है। इस सूचना पर थाना दौराला पुलिस द्वारा बदमाशों का पीछा कर घेराबंदी की गई। बदमाशों को टोल प्लाजा के निकट पुलिस द्वारा घेर लिया गया है। बदमाशो द्वारा जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी। थाना दौराला पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे से दो अभियुक्तों के पैर में पुलिस की गोली लगी है। जिन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम जीशान पुत्र सोफिन, ग्राम भानवाड़ा, थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर, खलील पुत्र आसी, ग्राम खरदौनी, थाना इंचौली मेरठ और अजीम पुत्र शमी खान नि0 हरथला थाना सिविल लाईन मुरादाबाद बताया हैं।
गिरफ्तार बदमाशों द्वारा रात्रि में दो गांवों में पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिनके कब्जे से दो अदद तमन्चे 315 बोर मय कारतूस बरामद हुए। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है । गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ये लोग साथियों के साथ मिलकर जनपद में कई पशु चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
Next Story