उत्तर प्रदेश

पीटने और लूट में दो बदमाश गिरफ्तार

Admin4
18 Feb 2023 12:02 PM GMT
पीटने और लूट में दो बदमाश गिरफ्तार
x
हीमपुर दीपा। पुलिस ने गांव राजपुर परसू के महंत की पीटने और लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने सगे भाई दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटे गए 12,000 रुपये मिले हैं।
ग्राम राजपुर परसू में स्थित आश्रम के महंत सत्यनारायण गिरी के आश्रम का दरवाजा तोड़कर घुसे बदमाशों ने 13 फरवरी की रात्रि में उन पर हमला किया था। जिससे वह घायल हो गए थे। बदमाशों ने उनसे एक लाख रुपये से अधिक की नकदी और मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। आश्रम के महंत ने ग्राम के ही बदमाश करन को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।
थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने टीम गठित करके कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके चलते पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मुंढाल तिराहा से करन और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। थाने में पूछताछ के दौरान नामजद आरोपी करन ने अपने सगे भाई के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि करन के पास से लूटी गई रकम में से 8,600 रुपये तथा हरिओम उर्फ छोटू से 3,400 रुपये की नकदी बरामद की है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि बदमाशों ने महंत से 20,000 रुपये की नकदी लूटी थी। शेष रकम उन्होंने खर्च कर ली। पुलिस ने दोनों बदमाशों को आवश्यक धाराओं में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। दोनों भाईयों पर 21 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश करन पर हीमपुर दीपा में हत्या चोरी लूट मारपीट गुंडा एक्ट आदि के आठ चांदपुर छह और नजीबाबाद में तीन अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं उसके भाई हरिओम उर्फ छोटू पर हत्या, लूट, मार- पीट के तीन मुकदमे थाना हीमपुर दीपा में दर्ज हैं।
Next Story