उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल

Admin4
13 July 2023 2:02 PM GMT
अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत, तीन घायल
x
बरेली। आंवला- बिसौली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में बैठी 2 सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुसुमपुर गांव के पास की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी हुई है।
Next Story