उत्तर प्रदेश

सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल

Admin4
17 Nov 2022 6:21 PM GMT
सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल
x

बहराइच। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपत्ति समेत चार लोग घायल हुए हैं। इन सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के कुडवा के निकट ममता रानी इंटर कॉलेज के निकट एक बाइक पर सवार चार लोग कस्बे की तरफ जा रहे थे। जबकि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राली आ रही थी। बुधवार रात को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में महबूबनगर गांव निवासी गोपाल (40), गोविंद (35), गीता (30), अन्नू (10) वर्ष घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को को सीएचसी मोतीपुर भेजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर अभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय गोपाल और गोविंद की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। जिस पर पंचनामा के बाद सभी शव लेकर घर चले गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोई पुलिस केस नहीं चाहते हैं। जिससे तहरीर भी नहीं दी है। उधर रिसिया थाना क्षेत्र के करनिया गांव निवासी वृद्ध अर्जुन लाल वर्मा पुत्र लल्लू राम अपनी पत्नी मनोरानी उर्फ कृष्णावती के साथ वाहन से ससुराल बरथनवा गांव जा रहे थे। बलिदान पुरवा गांव के पास पीछे से वाहन ने ठोकर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली नानपारा के जोलहन पुरवा गांव निवासी छोटकाऊ पुत्र जाहिद अपनी रिश्तेदार हबीबुल पत्नी रसीद के साथ बाइक से जा रहे थे। कोतवाली के बाईपास मार्ग पर साइकिल से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Admin4

Admin4

    Next Story