उत्तर प्रदेश

शामली के धनेना गांव में दो मासूम बच्चों की मौत, नहर से गिरे

Ritisha Jaiswal
22 Oct 2021 1:52 PM GMT
शामली के धनेना गांव में दो मासूम बच्चों की मौत,  नहर से गिरे
x
शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनेना में दो मासूम बच्चों की नहर में गिरने से मौत हो गई

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव धनेना में दो मासूम बच्चों की नहर में गिरने से मौत हो गई। दोनों बच्चे गुरुवार शाम से लापता थे। परिजन कल से ही उनकी तलाश कर रहे थे। वहीं शुक्रवार को दोनों के शव नहर की झाल में फंसे मिले।

धनेना निवासी कंवरपाल का सात वर्षीय पुत्र हिमांशु व जगपाल का आठ वर्षीय पुत्र राम भरोसे गुरुवार की शाम गांव के अन्य बच्चों के साथ नहर के पास घूमने गए थे। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। अन्य बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नहर की झाल के पास गए थे। जिस पर परिजनों ने देर रात झाल पर बच्चों की तलाश की। वहीं सुबह दोनों बच्चों के शव झाल में फंसे दिखे।
सूचना पर पहुंचे एसआई कमल किशोर, दीवान परविंदर सिंह व गुलफाम ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को नहर से बाहर निकलवाया। बच्चों को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर गढ़ी पुख्ता पुलिस भी मौके पर पहुंची। उधर, परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम शव अपने साथ ले गए।


Next Story