- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मादक पदार्थ की तस्करी...
उत्तर प्रदेश
मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार
Shantanu Roy
17 Nov 2022 12:02 PM GMT

x
बड़ी खबर
नोएडा। नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बुधवार रात को चौड़ा मोड़ के पास से खुशबू को गिरफ्तार किया और उसके पास से सवा किलोग्राम गांजा बरामद किया।
उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला कि गिरफ्तार महिला कई दिनों से अवैध रूप से गांजा बेचने के धंधे में संलिप्त है। उन्होंने बताया कि इस बीच, थाना सेक्टर 58 पुलिस ने रजत विहार के पास से विजय नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
Next Story