उत्तर प्रदेश

महिला टैक्सी चालक की हत्या में प्रेमी की मां समेत दो गिरफ्तार

Admin4
13 March 2023 8:15 AM GMT
महिला टैक्सी चालक की हत्या में प्रेमी की मां समेत दो गिरफ्तार
x
रामपुर। महिला टैक्सी चालक की गला दबाकर हत्या करने के मामले में सीओ टांडा और सिविल लाइन पुलिस ने गाजियाबाद की महिला टैक्सी चालक की हत्या करने वाली प्रेमी की मां और उसके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से एक ईंट भी बरामद की है। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। बताते चलें कि शुक्रवार शाम को पनवड़िया के कुछ लोगों ने एक महिला के शव को नाले में देखा था। जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बाद में उसकी शिनाख्त गाजियाबाद की रहने वाली महिला टैक्सी चालक पूनम के रूप में हुई थी।
पूनम की फेसबुक पर दोस्ती ताशका निवासी सोमपाल से थी। इस मामले में मृतका के पति दिल्ली के भेलपुरा निवासी रवि की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोमपाल उसकी मां और उसके चाचा सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर लिया था। इस मामले की विवचेना सीओ सिटी कर रहे है लेकिन उनके अवकाश पर जाने के बाद सीओ टांडा अतुल पांडये इस मामले की विवचेना कर रहे हैं। जिसमे रविवार को सीओ ने अपनी टीम के साथ सूचना के बाद छापा मारकर रोडवेज स्टैंड के पास आरोपी किशनलाल और ओमबत्ती को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाने ले आई थी। दोनों से पूछताछ करने पर बताया कि पूनम की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद ईंट से कुचलकर शव को नाले में फेंक दिया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। बचे आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।
Next Story