उत्तर प्रदेश

बीजेपी कार्यकर्ता समेत दो की गोली लगने से मौत, दो अन्य घायल

Admin Delhi 1
19 March 2022 1:14 PM GMT
बीजेपी कार्यकर्ता समेत दो की गोली लगने से मौत, दो अन्य घायल
x

क्राइम न्यूज़: खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के खुल्दाबाद लकड़ी मण्डी में शनिवार दोपहर बाद गोली लगने से बीजेपी कार्यकर्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वारदात में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी कई थानों की पुलिस एवं पीएसी के साथ पहुंचे। तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। खुल्दाबाद के लकड़ीमण्डी निवासी दुर्गेश सिंह चौहान (40) पुत्र राम सिंह चौहान लकड़ी का कारोबार करके एक बेटा और दो बेटियां एवं पत्नी रेखा सिंह चौहान का भरण-पोषण करता था। वह इसके साथ भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था। वह तीन भाई थे। परिवार के लोगों कहना है कि वह भाजपा का मण्डल अध्यक्ष के दायित्व पद पर था। शनिवार दोपहर डीजे में बज रहे गाना को लेकर सपा के कार्यकर्ता विनोद उम्र लगभग 35वर्ष, बलवन्त, विनय से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष में मारपीट हो गई और दोनों पक्ष फायरिंग करने लगे। गोली चलते ही विनोद चौहान और छोटू एवं उसकी बुआ गोली लगने से घायल हो गये। इसी बीच दुर्गेश सिंह चौहान को भी किसी ने सिर में गोली मार दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दुर्गेश सिंह चौहान और विनोद को मृत घोषित कर दिया।

मृतक दुर्गेश सिंह चौहान के भाई अरूण सिंह चौहान का आरोप है कि भाजपा मण्डल अध्यक्ष थे और शुरू से ही जब से प्रचार शुरू किया तो विनोद व उसके परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। मेरे भाई की सपा के दबंगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष में रंग खेलने को लेकर शनिवार दोपहर बाद अचानक विवाद हो गया और दोनों पक्ष गोली चलाने लगे। दुर्गेश और विनोद की गोली लगने से मौत हुई है। एक महिला और छोटू नामक युवक गोली से घायल हुआ है। तहरीर मिलते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story