उत्तर प्रदेश

पुलिस बूथ से महज 50 मीटर दूर दो अवैध ऑटो स्टैंड और उसकी कथित वसूली का सिंडिकेट, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा?

jantaserishta.com
1 Nov 2026 3:05 PM IST
पुलिस बूथ से महज 50 मीटर दूर दो अवैध ऑटो स्टैंड और उसकी कथित वसूली का सिंडिकेट, आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा?
x
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चकिया तिराहे पर अवैध ऑटो स्टैंड से कथित वसूली का आरोप और एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें में एक व्यक्ति ऑटो चालक से पैसे लेते दिखाई दे रहा है। आरोप है कि यह व्यक्ति प्रत्येक ऑटो चालक से प्रतिदिन निर्धारित रकम वसूलता है।
स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार चकिया तिराहे पर दो ऑटो स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इनमें एक मुगलसराय चकिया तिराहा से चंदौली मार्ग पर शौचालय के पास दूसरा मुगलसराय चकिया तिराहा से बाबुरी-चकिया मार्ग पेट्रोलपंप के पास है। इसके अलावा भोपौली मार्ग पर राम मंदिर के समीप भी एक अवैध ऑटो स्टैंड संचालित होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इन तीनों स्थानों पर ऑटो चालकों से नियमित वसूली की जाती है।
हैरानी की बात यह है कि चकिया तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता बूथ है। और रेलवे चौकी की पुलिस सहायता बूथ भी है जहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। वही महज 50 मीटर की दूरी पर दो अवैध ऑटो स्टैंड का संचालन, चालकों से कथित वसूली सामने आ रही है तो जिम्मेदार विभागों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि इन स्टैंडों के संचालन की अनुमति किसने दी है? वाहन चालकों से प्रतिदिन पैसे कौन वसूल रहा है और इस कथित वसूली के पीछे किसका हाथ है? क्या बिना किसी संरक्षण के सार्वजनिक मार्गों पर इस तरह स्टैंड संचालित हो सकते हैं? वायरल वीडियो और स्थानीय शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जरूरत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story