उत्तर प्रदेश

सर्वानंद घाट पर आग से दो झोपड़ियां जलकर हुईं खाक...

Teja
18 Feb 2023 9:59 PM IST
सर्वानंद घाट पर आग से दो झोपड़ियां जलकर हुईं खाक...
x

हरिद्वार। पंतद्वीप पार्किंग के पास गुरुवार की देर रात अचानक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल की 3 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात करीब 2 बजे पंतद्वीप पार्किंग के पास सर्वानंद घाट पर झोपड़ियों में आग लगने की दमकल विभाग को सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग के कारण दो झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि जिन झोपड़ियों में आग लगी उनमें ताला बंद था।

Next Story