- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अज्ञात कारणों से लगी...

x
बहराइच। जिले के खालेपुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो घर जलकर राख हो गए। धू- धू कर जलती आग की लपटों में गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़ा समेत जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आज पर काबू पाया। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर एक के मजरा खालेपुरवा में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से रिक्खी पुत्र राजाराम, पुद्दन पुत्र संतराम का घर धू-धू कर जलने लगा। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, रजाई गद्दा, कपडा समेत सब कुछ जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचकर आज से हुए क्षति का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया है। एसडीएम कैसरगंज पंकज दीक्षित ने बताया कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story