उत्तर प्रदेश

दुकान पर कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, सात लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

Shantanu Roy
9 Oct 2026 4:45 PM IST
दुकान पर कहासुनी के बाद भिड़े दो पक्ष, सात लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
x
बड़ी खबर
Chandauli. चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के कांटा गांव में एक दुकान पर सामान लेने के दौरान शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के तीन लोगों समेत कुल सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामूली कहासुनी से बढ़ा विवाद
जानकारी के मुताबिक, कांटा गांव में एक खान-पान की दुकान पर सामान लेने के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। शुरुआत में सामान्य दिख रहा विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में एक पक्ष के प्रदुम यादव, किशन, अंकित और विकास घायल हो गए। वहीं, दुकानदार पक्ष के तीन सगे भाई मनीष, अशोक और अनिल को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस जुटा रही घटना की जानकारी
घटना की सूचना मिलने पर सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, विवाद के कारणों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों की तस्वीर साफ हो सकेगी।
Next Story