- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bahraich में टिन शेड...

x
Bahraich बहराइच। बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में टिन की छत वाले घर में करंट आ जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य झुलस गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रमाशंकर यादव ने बताया कि पंडितपुरवा निवासी हाशिमा बेगम (50) के टिन की छत वाले घर में जिस केबल से बिजली आपूर्ति हो रही थी वह बीच में किसी स्थान से कट गई जिस कारण टिन शेड में करंट आ गया।
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को घर का काम करते समय हाशिमा का हाथ टिन शेड के पाइप से छू गया और वह करंट की चपेट में आकर पाइप से चिपक गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि हाशिमा के शोर मचाने पर पड़ोसी सलमान (17) व संतराम कश्यप (20) बचाने के लिए पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बचाने की कोशिश में सलमान भी पाइप में चिपक गया जबकि संतराम झटका लगने से दूर जा गिरा। पुलिस के अनुसार करंट लगने से हाशिमा और सलमान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संतराम कश्यप झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
TagsBahraich टिन शेडकरंट दो मौतएक झुलसाBahraich tin shedelectric current two deathsone burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





