उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद से दो साइबर ठग गिरफ्तार, 60 लाख की ठगी का खुलासा

SHIDDHANT
28 Aug 2025 8:27 PM IST
गाजियाबाद से दो साइबर ठग गिरफ्तार, 60 लाख की ठगी का खुलासा
x

GAZIYABAD गाजियाबाद। एसटीएफ और लखनऊ साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के क्लाउड 9, वैशाली से दो ठग दीपक तिवारी और बादल वर्मा को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को IGMS, IRDAI, NPCI और RBI अधिकारी बताकर बीमा धारकों को झांसा देते थे। वे फर्जी यूनिट वैल्यू और अधिक मैच्योरिटी अमाउंट का लालच देकर कॉल और व्हाट्सऐप के जरिए एजेंट कोड हटाने, सर्विस चार्ज और CRS लेटर चार्ज के नाम पर ₹20,000 से ₹90,000 वसूलते थे। जांच में सामने आया कि इस गैंग ने पिछले सात महीनों में 15–20 बैंक खातों के जरिये लगभग 50–60 लाख रुपये की ठगी की। बैंक खातों को कमीशन पर लिया गया था। पुलिस अन्य गैंग सदस्य करन शर्मा और प्रेम चौधरी की तलाश कर रही है।

Next Story