- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला की दिनदहाड़े...
उत्तर प्रदेश
महिला की दिनदहाड़े हत्या में शामिल दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Admin4
8 Sept 2023 7:21 PM IST

x
गौतमबुद्धनगर। नोएडा पुलिस ने शुक्रवार दोपहर में एक मुठभेड़ के बाद उन दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जो कुछ दिन पहले यहां एक महिला की दिनदहाड़े हत्या करने में कथित रूप से शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली पैर में लगने से दोनों बदमाश घायल हो गये हैं। पुलिस ने कहा कि इन बदमाशों ने चार दिन पूर्व थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की एक लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या कर दी थी। इस घटना को मृतका की सास ने कथित तौर पर बदमाशों से मिलकर अंजाम दिलवाया था। पुलिस आरोपी सास की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़महिलादिनदहाड़ेहत्यादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





