उत्तर प्रदेश

बस्ती में 25-25 हजार रूपये के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
14 Jan 2023 9:20 AM GMT
बस्ती में 25-25 हजार रूपये के दो ईनामी अपराधी गिरफ्तार
x

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे लालगंज थाने की पुलिस द्वारा शुक्रवार को 25-25 हजार रूपये के दो ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि लालगंज थाने की पुलिस द्वारा 25-25 हजार रूपये के दो इनामी अपराधी राकेश चैधरी निवासी ग्राम सेठा थाना, महेन्द्र चैधरी निवासी ग्राम राजाजोत कला थाना कप्तानगंज को नगर थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के समीप से गिरफ्तार किया गया है।

इन लोगो के विरूद्व कई गम्भीर धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत है ये लोग काफी दिनों से फरार चल रहे थे इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Next Story