उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Admindelhi1
2 Oct 2026 12:36 PM IST
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक घायल
x
पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में दबोचा

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद की थाना मसूरी पुलिस ने आज सुबह को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगी है। दोनों बदमाशों ने दिल्ली बंदायू रूट की यात्री बस पर 28 सितंबर को फायरिंग की थी।

सहायक पुलिस आयुक्त मंसूरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हाईटेक स्कूल के सामने दिल्ली बदायूं जाने वाली यात्री बस पर दो बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस मामले में थाना मसूरी में मुकदमा दर्ज था। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर थाना मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ने एक पुलिस मुठभेड़ के बाद इस घटना में शामिल दोनों बदमाशों अनस (26) और नदीम (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अनस के पैर में लगी है। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक तमंचा, कारतूस, एक स्कूटी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बस पर गोली चलाने की बात स्वीकार की है। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।

Next Story