- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दीवार गिरने से दो...

x
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली इलाके के गांव बाजपेई सुबह एक कच्ची दीवार गिर गई। दिवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए है।
बाजपेई गांव में रविवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कच्ची दीवार 5 बच्चों के ऊपर भरभरा कर गिर गई। बताया गया कि दीवार गिरने से दो बच्चों की मौते पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बच्चों की मौत होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। गंभीर रूप से घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी, एसडीएम सहित कई अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। बताया गया कि रविवार सुबह पांच बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। तभी कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई।
इस दौरान आठ साल के उम्मेद और नौ साल के बडकन्ने की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। इसके बाद घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story