उत्तर प्रदेश

चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमले में दो भाई हुए गिरफ्तार

Admin2
6 Aug 2022 8:08 AM GMT
चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमले में दो भाई हुए गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमले में विशेष जज अजय कुमार शाही की विशेष कोर्ट ने दो सगे भाइयों को सश्रम सात-सात साल कैद की सजा सुनायी। विशेष कोर्ट ने दोनो भाइयों पर 22 हजार का जुर्माना भी ठोका है।

विशेष लोक अभियोजक मनोज वाजपेयी ने बताया कि कोतवाली फरीदपुर में बंजरिया गांव के अगर सिंह ने एफ़आईआर दर्ज करायी थी। आरोप था कि चुनाव के बाद गांव के रूम सिंह के लड़के रंजिश मानने लगे थे। पांच जून 2009 को वह और उसका भतीजा घर पर था। तभी रामरहीस, उसके भाई एवज व महेंद्र, रिश्तेदार प्रताप बंदूक, रायफल लेकर घर मे घुस आये। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मेरे भतीजे देवेंद्र के गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। विवेचक ने जानलेवा हमले के इस मामले में आरोपी महेंद्र सिंह व उसके भाई देवेंद्र सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जानलेवा हमले के इस केस की सुनवाई विशेष जज अजय कुमार शाही की विशेष कोर्ट में हुई थी। दोनों पक्ष की दलीलें सुनकर विशेष कोर्ट ने आरोपी महेंद्र व उसके भाई एवज को सश्रम सात-सात साल की कैद की सजा सुनायी।
source-toi
Next Story