उत्तर प्रदेश

स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, महिला सहित तीन लोग घायल

Admin Delhi 1
30 Jan 2023 12:33 PM GMT
स्टेट हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर, महिला सहित तीन लोग घायल
x

देवबंद: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सड़क दूधली गांव निवासी अमित कुमार मां सुदेशना को बाइक पर लेकर देवबंद के करंजाली गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह अंबोली मार्ग के घूम पर पहुंचा तो सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें अमित, सुदेशना और दूसरी बाइक पर सवार यमुनानगर के जगाधरी निवासी मांगेराम घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस का कहना है कि किसी भी घायल पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta