उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर

Admin4
30 Oct 2022 2:52 PM GMT
मुज़फ्फरनगर में कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, एक की हालत गंभीर
x
मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर भोपा क्षेत्र में निरगाजनी के पास कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ी निवासी मनरेगा मजदूर गोविंद और संजीव बाइक पर सवार होकर कांवड़ मार्ग से ककरौली क्षेत्र के रजबहे में सफाई कार्य करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह निरगाजनी के निकट पहुंचे तो भोपा की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों मजदूर घायल हो गए। गोविंद की टांग टूट गई। पुलिस ने घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया है। गंभीर हालत के कारण गोविंद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
Next Story