उत्तर प्रदेश

बोलेरो की चपेट में आये दो बाईकसवार

Admin4
10 March 2023 9:00 AM GMT
बोलेरो की चपेट में आये दो बाईकसवार
x
प्रयागराज। जिले के नैनी लेप्रोशी चौराहे के समीप नए पुल पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो के चपेट में दो बाईक सवार आ गये। जिसमे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तीनों को स्वरूप रानीं नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां दो की मौत होने की सूचना भी है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि नही हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर रोड की ओर से दो अलग-अलग बाईक से सवार होकर दो लोग अपने घर कौंधियारा और मड़ौका की तरफ जा रहे थे। वहीं तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर बाईक सवारों में श्याम लाल यादव, राम राज भारतीय औऱ राजेश तिवारी बताये जा रहे है। जिनको बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें तीनो गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
राहगीरों ने नैनी पुलिस को खबर दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल एसआरएन अस्पताल भेज दिया। जहां दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक एक कौंधियारा, दूसरा महेवा, तीसरा दारागंज का बताया गया है। हालांकि घटना में दो की मौत की भी सूचना रही, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नही की गई है। पुलिस सभी की जानकारी करने में जुटी है।
Next Story