- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बारहसिंघा के सींघ और...

x
बदायूं। वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाइक सवारों को रोका। पुलिस को देखते बाइक सवार वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस ने दौरान उन्हें पकड़ लिया। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। तस्करों के पास से 16 किलोग्राम डोडा छिलका और बारहसिंघा के चार सींघ मिले।
जंगल में मरे पड़े बारहसिंघा के सींघ को उन्होंने तोड़ा था और बेचने जा रहे थे। एक युवक के मोबाइल पर फोटो देखकर रायफल के बारे में जानकारी की। उसके घर में छिपी अवैध रायफल और नौ जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों को जेल भेजा गया है। गुरुवार को एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता करके जानकारी दी। एसपी देहात अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे। थाना जरीफनगर के प्रभारी निरीक्षक बुधवार की रात पुलिस बल के साथ दहगवां से दांदरा जाने वाले मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर ने बाइक सवारों के बैग के साथ बाइक से आने की सूचना दी। युवकों को संदिग्ध बताया। प्रभारी निरीक्षक थाना जरीफनगर के अपराध निरीक्षक अजब सिंह और पुलिस बल बुलाया। कुछ समय के बाद गांव बागवाला की ओर से दो बाइक सवार आते नजर आए।
पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने के लिए इशारा किया लेकिन वह पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगे। बदायूं-मेरठ राजमार्ग के गांव रदनौल अजीजपुर तिराहे से बाइक सवारों ने यूटर्न लिया। गांव दांदरा, भोगाजीत नगरिया रोड की ओर बाइक मोड़ दी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story