- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धोखाधड़ी कर ट्रक ले...
उत्तर प्रदेश
धोखाधड़ी कर ट्रक ले जाने वाले दो अभियुक्त ट्रक समेत गिरफ्तार
Admin4
21 Sept 2023 10:37 PM IST

x
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने रियाज अहमद पुत्र फैय्याज निवासी हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर से 16 सितंबर को धोखाधड़ी कर ट्रक ले जाने वाले दो अभियुक्तों जुम्मा पुत्र अली निवासी ग्राम ढूबरी थाना नेहटोल जिला बिजनौर और रिंकू सिंह पुत्र स्वर्गीय बन्ने सिंह निवासी गांच चांदपुर थाना खुटार जिला शाहजहांपुर को आज मय 10 टायरा ट्रक के गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए अभियुक्त रिंकू ने पुलिस को बताया कि वे ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर से बिना मालिका रियाज को बताए अपने दोस्त जुम्मा के घर चला गया था। जहां पर ट्रक को बेचने के उद्देश्य से इन दोनों ने सबसे पहले ट्रक की असली नंबर प्लेट हटा और दूसरे ट्रक के नंबर प्लेट उस ट्रक पर लगा दी।
आज जब वे इस ट्रक को हरिद्वार बेचने जा रहे थे तो थाना जनकपुरी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों चोरों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़धोखाधड़ीट्रक दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





