- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उम्रकैद की सजा काट रहे...

x
बरेली। शहनाई बारात घर हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दो अभियुक्तों को केंद्रीय कारागार-2 से शाहजहांपुर और बदायूं जिला जेल में भेजा गया है। चर्चा है कि दोनों अभियुक्त जेल का माहौल खराब कर रहे थे। उनकी गतिविधियों को देखते हुए जिला कारागार प्रशासन ने रिपोर्ट जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी को भेजी। जेल की रिपोर्ट के आधार पर दोनों अभियुक्तों को अन्य जेलों में भेजने के आदेश दिए गए। प्रकरण में पांच अभियुक्तों को कुछ माह पहले ही आजीवन कारावास की सजा हुई थी।
22 अप्रैल 2016 को नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजीव उर्फ राजू की शहनाई बारातघर में ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजीव के भाई राज किरन ने कोतवाली में संजीव वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, हरिओम वाल्मीकि, मनोज, कपिल और अंशु आर्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान कपिल की मौत हो गई।
बाकी अभियुक्तों को नवंबर 2022 में कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सभी अभियुक्त केंद्रीय कारागार द्वितीय में बंद थे। संजीव वाल्मीकि को बदायूं और रंजीत को शाहजहांपुर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है। जेल के वरिष्ठ अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि प्रशासनिक आधार पर शासन के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

Admin4
Next Story