- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दुश्मन से दोस्ती रखने...
उत्तर प्रदेश
दुश्मन से दोस्ती रखने वाले रिशु के पेट दो आरोपियों ने चाकू से किया घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Ritisha Jaiswal
20 March 2022 4:09 PM GMT
![दुश्मन से दोस्ती रखने वाले रिशु के पेट दो आरोपियों ने चाकू से किया घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती दुश्मन से दोस्ती रखने वाले रिशु के पेट दो आरोपियों ने चाकू से किया घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/20/1552472-rooooo.webp)
x
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई में दुश्मन से दोस्ती रखने वाले रिशु (16) के पेट में शनिवार सुबह दो आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बनगाई में दुश्मन से दोस्ती रखने वाले रिशु (16) के पेट में शनिवार सुबह दो आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में घायल किशोर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पेट में गंभीर घाव होने की वजह से डॉक्टर उसकी हालत चिंताजनक बता रहे हैं। पुलिस ने घायल किशोर की मां की तहरीर पर आरोपी राज व राहुल पर हत्या की कोशिश, आपराधिक साजिश और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा के बनगाई निवासी आरोपी राज का गांव के ही अनूप से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा। अनूप से घायल रिशु की गहरी दोस्ती है। इसी बात से राज उससे नाराज है। इधर अनूप अक्सर रिशु के साथ घूमता था। यह बात आरोपी राज को नागवार लग रही थी, जिससे नाराज होकर पिछले तीन दिन से राज, रिशु के घर जाकर गाली दे रहा था।
शनिवार सुबह 10 बजे राज और राहुल बाइक से रिशु के घर पहुंचकर गाली देने लगे। रिशू की मां अंजनि देवी ने गाली देने का विरोध किया तो ये लोग उन्हें मारने पीटने लगे। इस दौरान रिशु अपनी मां को बचाने आया तो राज ने चाकू निकालकर राहुल को दे दिया। राहुल ने रिशु के पेट में चाकू घोंपकर उसे घायल कर दिया।
पुलिस ने घायल रिशु को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल रिशु की मां अंजनि की तहरीर पर राज व राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायल रिशु के पिता बबलू की एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है। तभी से पढ़ाई छोड़कर वह मजदूरी करके परिवार चला रहा है।
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story