- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj जंक्शन पर...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj जंक्शन पर कछुओं की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
27 Sept 2024 4:49 PM IST

x
Prayagraj प्रयागराज। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर चार से दो झोलों में रखे गये 10 कछुए बरामद कर उनकी तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जीआरपी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) अभिषेक यादव ने बताया कि रेलवे पुलिस के कर्मी बृहस्पतिवार को प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे, जिनसे पूछताछ पर उनके पास से दो झोले में से 10 कछुए बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान पदेश के अमेठी के रहने वाले गुड्डू कंजड़ एवं आकाश कंजड़ के रूप में हुई है। इन्हें गिरफ्तार कर वन दारोगा शिवदत्त और कपिलदेव को सौंप दिया गया। क्षेत्रीय वन दरोगा कपिलदेव ने बताया कि पूछताछ अभियुक्तों ने बताया कि इन्हें सुल्तानपुर में एक व्यक्ति ने ये कछुए सौंपे और बिहार के भागलपुर पहुंचाने को कहा था।
इस काम के एवज में उनलोगों को 1500-1500 रुपये दिए गए। प्रयागराज के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अरविंद यादव ने बताया कि ये इंडियन सॉफ्टशेल प्रजाति के कछुए हैं जो अनुसूची एक में शामिल हैं और स्वच्छ पानी वाले जलाशयों में पाए जाते हैं।
यादव ने बताया कि इन कछुओं को अदालत में साक्ष्य के तौर पर पेश करने के बाद प्रयागराज में साफ पानी वाले जलाशयों में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन्यजीव संबंधित अपराधों के अधिनियम की सुसंगत धाराओं में इन अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
TagsPrayagraj जंक्शनकछुओं तस्करीदो आरोपी गिरफ्तारPrayagraj Junctionturtle smugglingtwo accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





