उत्तर प्रदेश

फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Ritisha Jaiswal
21 Jun 2022 5:47 PM GMT
फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
x
लखनऊ के आशियाना में दलित फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

लखनऊ के आशियाना में दलित फूड डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना में नामजद आरोपी और उसका नौकर गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, आरोपी पक्ष ने भी डिलीवरी बॉय पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

रविवार को जोमेटो का एक ऑर्डर डिलीवर करने विनीत कुमार रावत आशियाना पहुंचा। वहां अजय सिंह ने उसकी जाति जानने के बाद उसका छुआ खाना लेने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर डिलीवरी बॉय की अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की और उसके मुंह पर थूक दिया।
विनीत ने आशियाना थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के आरोपी पक्ष ने भी डिलीवरी बॉय पर छेड़खानी व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।




Next Story