उत्तर प्रदेश

Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ का असर, कानपुर के निर्यात कारोबार को बड़ा झटका

Harrison
30 July 2025 10:13 PM IST
Trump Tariff: ट्रंप के टैरिफ का असर, कानपुर के निर्यात कारोबार को बड़ा झटका
x
Kanpur कानपुर: ट्रंप के टैरिफ ने कानपुर के निर्यातकों की चिंता बढ़ा दी है जिससे 2500 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका है। शहर से अमेरिका को होने वाले 25% निर्यात पर असर पड़ेगा। निर्यातक अब नए बाजारों की तलाश में हैं और सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं ताकि वे इस टैरिफ के प्रभाव को कम कर सकें।
ट्रंप का टैरिफ कानपुर के 2,500 करोड़ रुपये के निर्यात को झटका देगा। शहर से इस समय 10 हजार करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात होता है। इसमें से करीब 25 प्रतिशत सामान अमेरिका जाता है। निर्यातकों का कहना है कि इसका प्रभाव अच्छा नहीं होगा। उन्हें जल्दी ही नए बाजार तलाशने होंगे, इसके साथ ही जिस माल का एक अगस्त के बाद शिपमेंट होना है, उनके होल्ड होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
इस वर्ष की शुरुआत में जब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद को संभाला था, उस समय से ही पूरी दुनिया के अलग-अग देशों में अलग-अलग टैरिफ लगाने की बात उन्होंने कही थी। अब उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। वहीं वियतनाम, इंडोनेशिया, यूरोपियन यूनियन, जापान और यूके के लिए टैरिफ भारत से कम है। इन हालात से निर्यातक बुरी तरह चिंतित हैं।
Next Story