- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ट्रक ने महिला अधिवक्ता...
उत्तर प्रदेश
ट्रक ने महिला अधिवक्ता को रौंद , अस्पताल ले जाते वक्त हो गई मौत
Tara Tandi
27 March 2024 5:34 PM IST

x
लखनऊ : अमेठी के गौरीगंज प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला तिराहे के समीप बुधवार को स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक महिला अधिवक्ता को रौंदते हुए आगे निकल गया। घटना में गंभीर रूप से घायल महिला अधिवक्ता को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में महिला अधिवक्ता की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के कालू का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी अधिवक्ता दीक्षा तिवारी (28) पत्नी संदीप तिवारी गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में प्रैक्टिस करती थी। बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे वह स्कूटी से ननद आरती तिवारी के साथ घर से निकली थी। गौरीगंज प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला तिराहे से वह अमेठी के लिए जैसे ही आगे बढ़ी, गौरीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने अधिवक्ता की स्कूटी में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद दीक्षा सड़क पर गिर गई और अनियंत्रित ट्रक दीक्षा को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वहीं आरती को मामूली चोटें आई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता दीक्षा को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया। रास्ते में ले जाते समय दीक्षा की मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय अधिवक्ता हेलमेट लगाए थीं। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पंचायत नामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsट्रक महिला अधिवक्ता रौंदअस्पताल वक्तहो गई मौतTruck crushes female advocateshe ends up in hospitaldiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





