उत्तर प्रदेश

ईदगाह चौपले पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत

Admin Delhi 1
1 Feb 2023 4:45 PM IST
ईदगाह चौपले पर ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत
x

मेरठ: ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र ईदगाह चौराहे पर तेजगति से आ रहे एक बाइक सवार को रौंद डाला। जिसके चलते बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र ईदगाह चौराहे पर बेगमपुल की ओर से तेजगति से आ रहे एक ट्रक ने साइड में चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे की सूचना पर थाना ब्रहमपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अरुण निवासी माधवपुरम सेक्टर दो ब्रह्मपुरी के रूप में की है। परिजन मेडिकल मोर्चरी पर पहुंच गए।

Next Story